कृष्ण जन्माष्टमी 2023 कब है? श्री कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, इस बार की कृष्ण जन्माष्टमी में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है जो कि अतिशुभ है,आइए जानते हैं कि हम श्री कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं, किस समय कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा की जा सकती है व शुभ मुहूर्त क्या है - श्री कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं? भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया था, अतः श्री कृष्ण के अवतरण दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता है, इस दिन श्री कृष्ण के बालस्वरूप लड्डू गोपाल की मूर्ति की पूजा करना शुभकारी होता है, वैसे तो लड्डू गोपल की सोने, चांदी या पीतल की मूर्ति की पूजा की जा सकती है, किन्तु यदि मूर्ति अष्टधातु की हो तो अधिक लाभप्रद रहता है. ...