शादी की खरीदारी? अनंत अंबानी रोल्स रॉयस कलिनन में पहुँचे दूबई माॅल साथ में 20 सुरक्षा कारों का घेरा
शादी की खरीदारी? रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को हाल ही में दुबई में शॉपिंग करते देखा गया। अनंत अंबानी 20 सुरक्षा कारों के साथ कड़ी सुरक्षा में रोल्स रॉयस कलिनन में दुबई के एक प्रसिद्ध मॉल पहुंचे
पिछले महीने गुजरात के जामनगर में हुए उनके विवाह-पूर्व समारोह के कारण अनंत अंबानी पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं उनकी शादी में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं, जिसके कारण वह नीता अंबानी के साथ शाॅपिंग करने दुबई पहुँचे, अब उनकी शाॅपिंग भी वायरल हो रही है ।
वे दुबई के एक प्रसिद्ध मॉल में नारंगी रंग की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में पहुँचे थे और वे कड़ी सुरक्षा में थे,
उनकी यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
दुबई में है अंबानी का आलीशान विला
क्या आपको मालूम है कि अनंत अंबानी ने 2022 में दुबई में 665 डॉलर की कीमत का एक समुद्र तट विला खरीदा। उत्तरी पाम जुमेराह में स्थित इस आलीशान विला में 10 बेडरूम, एक निजी स्पा और दो स्विमिंग पूल हैं।
पिछले महीने, मुकेश और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए गुजरात के जामनगर में एक भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया था।
शादी से पहले के उत्सव में भारत और विदेशों से कई प्रमुख हस्तियों के अलावा प्रौद्योगिकी दिग्गज और व्यापारिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
दुनिया की सबसे महंगी पॉप आइकन रिहाना ने अपने शानदार प्रदर्शन से समा बांध दिया था।
मेटा चीफ मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को और अधिक प्रसिद्ध कर दिया
जामनगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मौजूद भारतीय हस्तियों में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आमिर खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रानी मुखर्जी, एमएस धोनी और रोहित शर्मा शामिल थे।
यदि बात करें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कब शादी करेंगे तो आपको बता दें कि वे 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधेंगे।

Comments
Post a Comment